STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

शेर की कहानी

शेर की कहानी

1 min
303

शेर की कहानी 

सुनाती थी नानी 

जंगल का वह राजा 

सब पर रौब जमाता ।


पशु पक्षी सब डरते थे 

सामने न पड़ते थे 

डर था कहीं खा न जाए 

यहाँ वहाँ सब छिपते थे ।


शेर के अत्याचार से 

रहते सब दुखी 

कैसे बचा जाए 

कोई जुगत न सुझी।


हाथी दादा को जाकर 

सबने व्यथा सुनाई 

शेर से बचाने की 

यह तरकीब बताई ।


हाथी ने फिर समझाया 

कुदरत की यह माया 

वह माँसाहारी ,खाता माँस

खुद को बचाने का करो प्रयास।


मत डरो तुम छोटे, वह शक्तिशाली 

हिम्मत तुम को रखनी होगी 

अपनी लड़ाई लड़नी होगी ।

जिंदगी तो तुम्हें जीनी होगी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन