सहारा
सहारा
1 min
363
जिन्हें हो जरूरत उन्हें दे दे सहारा,
नही रहने दें उन्हें कभी भी बेचारा।
नेत्र से जिनको दिखाई नही देता हो,
उनके आप आँख बन जाये सदा ही।
पार करनी हो सड़क या भीड़ भाड़,
हाथ थाम उनको पार करना सदा।
जो अगर कभी कदम डगमगाये,
रख कांधे पर हाथ न रखें बेसहारा।
जरूरतमंदों की सदा ही मदद करें,
इंसानियत को बनाएं सदा आसरा।
सबकी सेवा में ही सच्चा सुख मिले,
मजबूरों की मदद करें हम दोबारा।
