STORYMIRROR

Sujata Khichi

Others

4  

Sujata Khichi

Others

सच्चा दोस्त

सच्चा दोस्त

1 min
367

दोस्ती है इक अनमोल रिश्ता 

नहीं है कोई मोल इसका

नहीं तोल सकता है जिसे कोई धन,

दोस्ती है सच्ची जिसके पास है

उसके पास है दुनिया की

धन-संपत्ति का भरमार है,

ना ही इसमें कोई जीत

ना ही कोई हार है,

दोस्त के दिल में तो बस है

एक दूजे के लिए प्यार ही प्यार है

भटके जब भी कोई एक दोस्त

दुनिया के भ्रमित मोहजाल में,

तो खींच लाता है दूजा सच्चा दोस्त

उसे अच्छाई के प्रकाश में,

छोड़ देती है जब दुनिया सारी

 मुश्किल भरी राह में,

सच्चा दोस्त ही साथ देता है

 तब जिंदगी की इस राह में।।


Rate this content
Log in