STORYMIRROR

Mani Aggarwal

Others

2  

Mani Aggarwal

Others

साथ तेरा

साथ तेरा

1 min
214

साथ तेरा जो मिला,

जीवन सुवासित हो गया।

उर मेरा अनुराग से,

पूरित, प्रभावित हो गया।

सज गए सपने कई,

हृदय में कुछ अनमोल से।

नैनों, नैनों से हुए

दिल, दिल से मुखातिब हो गया।

बन गई धड़कन मैं तेरी,

मेरी जिंदगी तुम बन गए।

एक-दूसरे का हो के देखो,

दिल प्रवासित हो गया।

ले लें कसम चल साजन,

न दूरियां हो दरमियां।

एक-दूसरे के बनें पूरक

अब ये मुनासिब हो गया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन