रंग पानी के
रंग पानी के
1 min
199
पानी के है सौ रंग हर रंग का है अपना ढंग
जो नदियों मेें बहे प्यासे की प्यास बुझाए
जो सागर में बहे अनेकों उपहार लाए
जो बरखा बन आए मन में उमंग आ जाए
जो खेतो में बहे संग हरियाली लाए
जो पसीना बन बहे इन्सान की मेहनत रंग लाए
जो आसूू बन बहे दिल दिमाग हलका कर जाए
पानी की एक एक बूँद धरती पर वरदान है
पानी की हर बूँद बूँद में बसते भगवान हैं !
