STORYMIRROR

shruti chowdhary

Others

3  

shruti chowdhary

Others

रौशनी की रात

रौशनी की रात

1 min
261

दीपावली का पर्व सबसे महान

दीपों से सजी जगमगाती रात

परिवार को बांधे ये त्यौहार

खुशियां छाये जीवन में बहार

नयी रौनक, नया जोश, नई धारा

बदल गया इंसान न्यारा न्यारा 

लॉक डाउन ने खूब सिखाया 

बचत और बचाव का पाठ पढ़ाया 

क्या उपहार, क्या उपकार का अंतर मिटाया 

हर साल के जैसा न मिलन

न हँसी ठिठोली, न जगमग शोले 

धुआं धुआं हुआ संसार


मातम छाया घर घर 

महामारी और विस्फोटकारी

से कितने हो गए अनाथ 

शेष जो बाकी है, उसे सँवारना है 

बच्चों की स्वर्णिम हँसी लौटाना है 

जो बस में है उसे निभाना है 

दहलीज को फूलों से सजाना है 

महकेगी रसोई पकवानों से 

दान दया धर्म उपकारों से 

प्यार की रंगोली संस्कारों से

आशा के दीप जलाएंगे 

दिल से ख़ुशी की कामना करते हुए

अमन और प्रेम की दीपावली मनाएंगे



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन