STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

3  

Neerja Sharma

Others

प्यास

प्यास

1 min
381

सुना था प्यासा कुएँ के पास जाता है 

पर आज की कहावत सुनिए

कुँआ खुद प्यासे के पास जाता है..

नायालक बच्चे की प्यास

अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से बुझाता है 


इतने पर भी गर बात बन जाती तो शुक्रिया ए खुदा 

यहाँ मामला कुछ और ही हो जाता है ।


जिंदगी भर जिनकी प्यास बुझाई वे ही

खाली हो चुके कुएँ पर तोहमत लगाते ,

"क्या किया तुमने हमारे लिए ?"


कब बुझेगी ये प्यास!


कब बुझेगी इंतजार करते 

माँ-बाप की आँखों की प्यास!!

शायद बेटा आ जाए!

जिसे देखने को तरसी

आँखों की प्यास बुझ जाए

प्यास

आखिर कब !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन