STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Others

2  

Rajit ram Ranjan

Others

पत्थर की इस दुनिया में.....!

पत्थर की इस दुनिया में.....!

1 min
417

किसे मनाने चले हो तुम

कौन तुम्हारा यहां अपना है?

झूठे रिश्ते भी बनाते हैं लोग

यहां अपना काम निकालने के लिए,

तुम्हें यक़ीन नहीं होगा

ये सुनकर कि 

ये जीवन भी एक झूठा सपना है।


किसे मनाने चले हो तुम

कौन तुम्हारा यहां अपना है ?

पत्थर की इस दुनिया में,

पत्थर जैसे लोग हो गये

इंसान कोई दिखता वहीं,

पता नहीं सब कहाँ खो गये,

मायाबी इस संसार में

सबको अच्छा दिखना है,

किसे मनाने चले हो तुम

कौन तुम्हारा यहां अपना है?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन