STORYMIRROR

SONU MEENA

Others

3  

SONU MEENA

Others

प्रश्न चिन्ह?

प्रश्न चिन्ह?

1 min
266

मिल सकता है कोरोना का उपचार, किन्तु,

जयचंद 'विषाणु' का इलाज नहीं मिलता?

मिल सकता है विषधारी का भंडार किन्तु,

नागपाश तोड़ने को बाज नहीं मिलता?

मिलता है सिंहासन को सिंहराज, किन्तु,

मुक्त भ्रष्टाचार, देश को समाज नहीं मिलता?

मिल सकता है विष खाने को यहां पे, किन्तु

गरीबों को खाने का अनाज नहीं मिलता??


वसुधा के देवदूत द्वंद्व कर रहे हैं, किन्तु,

युद्ध में समानता का भाव होना चाहिए,

काल देवता से युद्ध करना कठिन है, किन्तु,

युद्ध में जवानों का लगाव होना चाहिए,

बिना अस्त्र-शस्त्र युद्ध जीते जाते यहां! किन्तु

धर्म,कर्मभूमि का चुनाव होना चाहिए,

यदि सिंहासन पे कर्मनिष्ठ,धैर्यवान बैठे, तो,

प्रजा में भी वही सदभाव होना चाहिए।।



चीर अंधकार अज्ञानता की दीवारों को

ज्ञान पट खोलना रवि की पहचान है,

मेरी भाषा सुनने में कड़वी लगेगी, किन्तु,

कटु सत्य बोलना कवि की पहचान है!

जिन्हें वसुधा का भगवान कहा जाता, किन्तु,

यहां स्वान,स्यारों द्वारा होता अपमान है!

जिन्हें पुष्पमाला लेके सिरोधार्य करना था

उन्हें पत्थरों से मारा जनता महान है??

 

      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन