STORYMIRROR

Priyanka Saxena

Children Stories Drama

3  

Priyanka Saxena

Children Stories Drama

"परिवार संग भ्रमण"

"परिवार संग भ्रमण"

1 min
275

कोविड१९ खत्म हुआ दोस्तों,

हुआ वैक्सीनेशन सभी का।

बाबा-दादी, मम्मी-पापा,

संग बच्चों के घूमने जाएं।

टिन्नी , मिन्नी, सोनू ,मोनू,

खुश हो, नये कपड़े तब पहने।

टाॅमी भूं भूं करता चला साथ में।

पूंछ हिलाता, लाड़ लड़ाता।

बाबाजी को आदत हो गई अब 

तो लगाया उन्होंने मास्क भी।

एक हाथ से पहना चश्मा,

दादीजी की छड़ी बोले टक-टक ।

मम्मी-पापा, मोनू-मिन्नी, को सम्भाले।

सोनू टिन्नी भागते चलते।

आज तो खुली हवा में घूमेंगे,

लांग ड्राइव जाएंगे,

मस्ती करेंगे, 

शाॅपिंग करेंगे माॅल में,

डिनर भी करेंगे रेस्टोरेंट में,

जी भर कर धमाल सब करेंगे।



Rate this content
Log in