STORYMIRROR

Abha Chauhan

Others

3  

Abha Chauhan

Others

प्रीत की रीत

प्रीत की रीत

1 min
194

बिन प्रीत झूठा जग सारा

हर कोई ढूंढे साथी प्यारा

दुनिया लगती है बड़ी बेगानी

प्रीत की रीत है बड़ी सुहानी


जात पात का यह भेद न जाने

देखे नित नए सपने सुहाने

दिल करता अपनी मनमानी

प्रीत रीत है बड़ी सुहानी


जब मिलता है मन का मीत

चारों ओर बजता संगीत

पवित्र प्रेम की यही कहानी

प्रीत की रीत है बड़ी सुहानी


हर पल लगता है अनमोल

मीठे मीठे प्रीत के बोल

यही रीत है बड़ी पुरानी

प्रीत की रीत है बड़ी सुहानी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन