STORYMIRROR

Shikha Pari

Others

3  

Shikha Pari

Others

नयी डिजिटल वाली दुनिया

नयी डिजिटल वाली दुनिया

1 min
314

प्यार है अब व्हाट्सएप का कोई स्टेटस

लास्ट सीन पे शुरू,ऑनलाइन पे

मोहब्बत और ब्लॉक पे खत्म।

अब स्टेटस देख के ही आँहें भर

लिया करते हैं ,

इंस्टाग्राम स्टोरी से हम खुद को

ढाल लिया करते हैं।

अब फेसबुक के लाइक्स से उसकी

पॉपुलैरिटी नापते हैं, हर घड़ी कितने

लाइक्स मिले इसे देख के भाँपते हैं।


अब सैर भी विडियो कॉलिंग

पे हो जाती है ,

माँ बाप से मिलने अब छुट्टियों का

कोई इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

अब खत लिखना भी बेकार लगता है,

एक पोस्ट से दिल गुलज़ार होता है।


घरों में टीवी अब डब्बा है, नेटफ्लिक्स

और ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो का अब

चस्का है।

जिसे देखो वो ट्वीट करने में लपका है।


खाने की रेसिपीज अब पिनइंटेरेस्ट पे

मिल जाया करती हैं।

मेरी सहेली और गृहशोभा अब कहाँ

भाव खाती है।

न्यूज़ के लिए न्यूज़ पेपर का भी इंतज़ार

नहीं करना पड़ता।

डेली हंट से अब सबका काम है चलता।


शादी का वीडियो अब यू ट्यूब पे मिल

जाया करता है।

खेल कूद के लिए अब कौन सा बच्चे

को ग्राउंड जाना पड़ता है।

यहाँ अब ऑनलाइन गेम्स की

भरमार रहती है।

स्कूल की पढ़ाई भी अब लर्निंग

एप्प की सरकार रहती है।




Rate this content
Log in