STORYMIRROR

Arun Kumar Prasad

Others

4  

Arun Kumar Prasad

Others

नया वर्ष-हाइकु

नया वर्ष-हाइकु

1 min
366

पूरे हों स्वप्न

व पूरे सारे हर्ष

नया है वर्ष।


नया सूरज

नये नभ पे उगे

नये वर्ष में।


नये दीप में

हाँ नयी रौशनी से

स्वागत‚वर्षॐ


नये संकल्प

नये आसमान में

लेकर उड़ें।


नये वर्ष की

नियति हो महान

नया विहान।


पृथ्वी की यात्रा

महान हो घटना।

शुभकामना।


व्यथा व दुःख

हमसे रहें दूर

सारे ही वर्ष।


फिर से दर्द

कर न सके सर्द

ऐसा हो वर्ष।


उठाये हाथ

ईश्वर मेरे साथ

चलते रहें।


फूलों के जैसा

वर्ष यह कोमल

सखि ही सखि।


पिछली रातें

पिछली सारी बातें

फिरे ना वर्ष।


घूँघट डाले

यों आये यह वर्ष

दुल्हन बने।


आँगन में आ

बैठ मेरे मुंडेर

कागा सा वर्ष।


वर्ष का संग

देवता न हों दंग

ऐसा हो रंग।


सुखद सोच

प्रसन्न हो विचार

अच्छे आचार।


जाते वर्ष को

अश्रुमय नैन से

देते विदाई।


वर्ष से निकल

आता रहे निश्छल

आदमियत।


विलक्षण था

बीता हुआ हाँ वर्ष

विषाद‚ हर्ष।

वषे के बीच

रोया किये अत्यन्त।

बूँँद थे हर्ष।


आ रहे तुम

वर्षॐ तुम्हें प्रणाम

करना कृपा।


नये वर्ष में।

मुलाकात हो जाये।

नये वर्ष से।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन