STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Children Stories

3  

Rashmi Lata Mishra

Children Stories

नया सत्र

नया सत्र

1 min
202

बहुत हुई अब मौज मस्ती

खेल-कूद आनंद की गश्ती।

नानी के घर, दादी के घर,

रेल में बैठे, घूमे कार

लेकिन ये अब भूल चले

आओ अब स्कूल चलें


हुए प्रारंभ स्कूल अपने

समय रेत से फिसल गया

लंबी छुट्टी का ये सपना

कितनी जल्दी बीत गया

नया सत्र शुरू देखो

स्कूल खुले

आओ फिर स्कूल चलें


आगे वाले बेंच पे

बैठे मित्रों के संग

लंच में छीना झपटी

पूरी मस्ती के संग

नए सत्र की नई कहानी

आओ फिर स्कूल चलें


पढ़ना और पढ़ाना

शाला का नया नजारा है

गुरुओं ने ही शिष्यों का

भविष्य भी सँवारा है

जीवन में शिक्षा जरूरी

कभी न हम ये भूल चले

आओ फिर स्कूल चलें



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन