STORYMIRROR

Reena Goyal

Others

3  

Reena Goyal

Others

नव वर्ष बहुत आनन्दित हो

नव वर्ष बहुत आनन्दित हो

1 min
353

यही मेरी शुभकामनाएं ,नव वर्ष बहुत आनन्दित हो

फैला उजास हो खुशियों का ,अरु हृदय सदा प्रसन्नचित हो ।


महका -महका हो अन्तर्मन, सुरभित पल्लव चहुँ ओर खिले

स्वर्ण रश्मियां बाँध लड़ी जो ,उषा प्राची की डोर मिले ।

अभिनन्दन की नवल घड़ी में ,मंगल दीपक प्रज्ज्वलित हो

यही मेरी शुभकामनाएं ,नव वर्ष बहुत आनन्दित हो ।


पर्वत सम संकल्प अडिग हो ,धरती माता सम धीर धरो

नव उमंग-तरंग भीतर उभरे ,तुम नीरसता की पीर हरो ।

सब मिटा कालिमाएँ कल की ,नूतनता से उल्लासित हो

यही मेरी शुभकामनाएं , नव वर्ष बहुत आनन्दित हो ।


उमड़े नव जीवन की सरिता ,लहरें दृढ़ता की हों मन में

बादल तम छंट जाएं सभी ,झिलमिल प्रकाश हो आँगन में।

रोली,चंदन की गंध मधुर,हर पल मस्तक पर शोभित हो।

यही मेरी शुभकामनाएं , नव वर्ष बहुत आनन्दित हो ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन