STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Others

4  

सोनी गुप्ता

Others

नृत्य कला

नृत्य कला

1 min
353

भारतीय संस्कृति एवं धर्म जुड़ा है नृत्य से

मानवीय अभिव्यक्तियों का रसमय प्रदर्शन

भारतीय इतिहास में स्थान प्राचीन काल से

गहरी साधना इसमें नृत्य कला कहलाता है


कठोर से कठोर हृदय पिघला देती ये कला

मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी को अति प्रिय है

धर्म- अर्थ और काम- मोक्ष के साथ- साथ

मनोरंजन का भी साधन यह कहलाता है


भगवान विष्णु के अवतारों में है सर्वश्रेष्ठ

परिपूर्ण भगवान् कृष्ण नृत्यावतार जिन्होंने

अपनी नृत्यकला से सबका मन मोह लिया 

इसी कारण से वे 'नटवर' कृष्ण कहलाये हैं


भारतीय नृत्य की विविधता में संस्कृति है

शास्त्रीय नृत्य तथा लोकनृत्य प्राचीन कला

पीढ़ी दर पीढ़ी उपहार में मिली विरासत में

आज भी किया जाता है सम्मान नृत्य का।


Rate this content
Log in