STORYMIRROR

Anuradha Negi

Children Stories

4  

Anuradha Negi

Children Stories

नन्हें मुन्हे अबोध बच्चे

नन्हें मुन्हे अबोध बच्चे

1 min
252

               

कितना अच्छा दिन है आज

आओ २६ जनवरी मनाएंं हम

जोर से बोलो सब भारत माता 

और देखेें किसमेंं कितना है दम।

अगर स्कूल आज खुले होते तो

लगाकर नारे हम उल्लास करते

नाच गाकर तिरंगा फहराते फिर

वीर जवानों को हम याद करते।

सुबह हाथों में सुंदर फूल लेकर

कदम ताल से यूं चलते जाते।

२६ जनवरी अमर रहे यही नारा

गाते स्कूल फिर हम पहुंच जाते।

हमेंं भी कोई समझाओ तो जरा

कि क्या हुुुुआ था आज के दिन

कोरोना ने भी हद कर दी अब

स्कूल खुुले कब आए वो दिन।

कल को हम भी जब बड़े होंगे 

देश की हम भी सेवा करेंगे

भारत माता की हम शान बनेंगे

देशप्रेमी सब जन हमको कहेंगे।

       



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन