STORYMIRROR

Kavita Sharrma

Inspirational

3  

Kavita Sharrma

Inspirational

नज़रिया

नज़रिया

1 min
152

जिंदगी सही मायने में 

 बड़ी खूबसूरत तो है

पर समझने के लिए इसे

ज़रा धैर्य की जरूरत है

ग़म और नाकामयाबी में

अक्सर अर्थहीन सी लगती है

सिर्फ़ निराशा और उदासी से

 भारी सी लगती है बड़ी

मुश्किल में उम्मीद ही

बनती है आगे बढ़ने की कड़ी 

पर ज़रा गौर तो फरमाइए

नज़रिया बदलिए तो सही 

तो बेइंतहा उम्मीद से भरी है जिंदगी

बस नज़रिए को बदलिए तो सही 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational