STORYMIRROR

निशा का प्यार

निशा का प्यार

1 min
259


समेट चला किरण कनीका

आदित्य अपनी आगोश में

समा बदल गया शाम का

तिमीर पथरा गया गगन गोश में

ओढ़ चुनर तारों सी सजी

शृंगार कर लिया दुल्हन सा

शर्मिली निशा शरमा रही

सुनील विभावरी छा गयी

बेकल सुहाग मन की धरा पर

बिखर गया पुलक प्रगाढ़ सा

मलय संदली बहता चला

रात के हर एक प्रहर में

मिले नैन से नैन प्रियावर से

लब खिले निकटतम निकट ते

प्रणय प्रसून गुल पंखुड़ियों सा

सेज पर गया बिखर बिखर

स्नेह रागिनी गाये चाँदनी चंचल

निशीथ संग हरसिंगार वल्लरी

दमदमाती बहत चली

पुछत चंदा विनीत सा

कहो मेरी चंदन कियारी सजी

एक बदली लथबथ कुछ यूँ छायी

सुहाग मन उफ़ान उठा

खिली प्रिया उर कलीयाँ मोगर

मंद बयार कुछ बहत चला

थोड़ी झुकी निशा अधरों पे

कुछ नैन प्रिया के यूँ झुके

कसक बढ़ी प्रणय तणी

चंदा की आगोश में विभावरी

मूँदे नयन छुप गई छुयीमूई

सुरम्य स्वप्न लिये नैनन में॥



Rate this content
Log in