नारी (कविता)
नारी (कविता)
1 min
49
नारी
नारी है तो प्यारी है
प्यारी है इसलिए क्योंकि वो नारी है
माँ की ममता अपार है
बहन है वो गले का हार है
प्रेमिका ही है जिसकी
काया पर दुनिया हमने वारी है
बीबी है जो देखभाल
करती हमारी है
नारी ने हर रूप में
जिंदगी सँवारी हमारी है
यहीं सरस्वती यहीं लक्ष्मी
इसकी महिमा न्यारी है
