STORYMIRROR

मुझे भूल जाना

मुझे भूल जाना

1 min
15.2K


अब मुझे कभी याद ना करना

मुझे भुलाने की कोशिश करना

दिल तेरा गर ना माने

दिल को समझाने की कोशिश करना

 

भूले भटके याद मेरी जो आऐ

याद करके आँखों में गर नीर भर आऐ

तुम अश्क़ ना बहाना

अश्क़ पी जाने की कोशिश करना

 

तुझे मेरी जुदाई का ना एहसास  होगा

जब कुछ भी मेरा ना तेरे पास होगा

मेरी हर याद मिटाना

हर निशानी जलाने की कोशिश करना

 

जो याद दिल दुखाये उसे मिटाना ही अच्छा

जो रिश्ता दूर तक ना जाये टूट जाना ही अच्छा

विश्वास पे टिकते हैं रिश्ते

अपनो को ना आज़माने की कोशिश करना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन