मुझे बदला है तुमने। 💖
मुझे बदला है तुमने। 💖
1 min
236
मैं तो मौत से खेलने वाला इंसान था
मोहब्बत से रूबरू करवाया तुमने,
किसी को कभी समझ ना पाया मैं
अपने पराए की समझ दिलाई तुमने,
कभी खुद को ही ना पहचान सका
पर मुझे अपने आप से मिलाया तुमने,
खो दिया था जो सब कुछ मैंने
आज सब मेरे पास है,
खुदा भी मेरे खिलाफ खड़ा था जो
आज वो खुदा भी मेरे साथ है,
कभी पता ना था एहसान क्या होता है
मुझे सुधार कर मुझ पर एहसान किया है तुमने।
