STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Others

3  

Arunima Bahadur

Others

मिलन

मिलन

1 min
273

मिलन की बात ऐसी हो,

कि दिल से दिल ही मिल जाये।

जो तू हँस दे तो,

जीवन बस गुलज़ार हो जाये।

मैं क्या बोलू कि,

तेरा मेरा मिलन हो ऐसा,

जो दर्द तुझको हो,

अश्क मेरे बह जाए।

तेरा मेरा ये इश्क भी ऐसा हो,

दूर कितने भी हम तुम हो,

मिलन कुछ यूं हो जाये,

रूह से रूह का नाता,

बस मेरे हमदम हो जाये।

जो तू कह दे वो बाते भी,

बस मुझ तक पहुंच जाए,

दिल से दिल का नाता,

बस ऐसा हो जाये।

खामोशियो में भी,

कुछ बाते हो जाये,

मिलन ये ऐसा अद्भुत हो,

हम बस एक हो जाये।

कांटे हो या फूल हो,

संग संग दोनो मुस्काये,

जिंदगी के हर गीत,

हम संग संग ही गाये।

जो मैं न चल पाऊं,

तो मेरे पग तू बन जाये,

जो तू कभी लडखडाये,

सहारा मैं बन जाऊं।

चल चलते है जीने को,

वो मिलन की रातें ,

जो तू हँसना कभी भूले,

मैं हँसना सिखा जाऊं।

गमो के लाख दीवारें ,

हम तुम न टूटेंगे,

संग संग जो हम चले,

गम के पर्वत टूटेंगे।

चल फिर कर मिलन ऐसा,

कि हम एक हो जाये,

न तू रूठे,न हम रूठे,

बात कुछ यूं हो जाये।।



Rate this content
Log in