STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

2  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

मेरी प्रेरणा।

मेरी प्रेरणा।

1 min
204

जो इस ब्रह्मांड का पालनहार है,

अंतरात्मा का निवासी है।


अनेक आवरण धारण किये जिसने,

बन जन मानस का आधार।


राम दे प्रेरणा मर्यादा की,

कृष्ण देते अधिकार की।


स्वतंत्रता सेनानी दे प्रेरणा,

देशभक्ति में बलिदान की।


सूर्य की रोशनी दे प्रेरणा,

तेज प्रखर बन जाने की।


चंद्र की शीतलता दे प्रेरणा,

जीवन की तपिश मिटाने की।


ब्रह्मांड का हर कण है प्रेरणा,

ईश्वर में विस्तार पाने की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन