मेरी कविताएं
मेरी कविताएं
1 min
32
जी मैं जो आया लिखा और गीत सा बनता गया
साज अंतस का मेरे संगीत सा बनता गया
शब्द का सागर उठा और उंगलियां कपने लगीं
अच्छरों का सरल धागा प्रीत सा बनता गया
मजहबों की बात औरों से करो पैगम्बरो
हमको मानव रहने दो थोड़ा तो उस रब से डरो
काली स्याही से लिखी तकदीर अपनी राम ने
जब दुखों हार पहना जीत सा बनता गया।
