STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Children Stories Inspirational

4  

Ratna Kaul Bhardwaj

Children Stories Inspirational

मेरी जन्म भूमि

मेरी जन्म भूमि

1 min
303

है कोई देश इस धरती पर

जो जन्म भूमि को "मां" पुकारे

माथे पे सजाके तिलक माटी का

अपना जी जान उसपर वारे


यह धरती है विविद्ध धर्मों की

भाषाओं की यहां एक माला है

मोटी इसके कण कण में है

संस्कारों ने यहां सबको पाला है


त्याग,समर्पण,साहस, गौरव

से भरी यहां गाथाएं वीरों की

पैनी दृष्टि, अटल चौकसी

अपने सरहद के पहरेदारों की


विनम्रता, भाईचारा सर्व प्रथम

सब देशवासियों को प्यारा है

तिरंगे की शान स्थिर रखना

जन जन का एक ही नारा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन