STORYMIRROR

Shraddhanjali Shukla

Others

3  

Shraddhanjali Shukla

Others

मेरा सुंदर भारत

मेरा सुंदर भारत

1 min
618

मेरा सुंदर देश है,सारे जग से खास

सभी धर्म के लोग हैं,रहते देखो पास।


मिलकर सारे प्यार से,मना रहे त्यौहार

हो दीवाली ईद या,सजे सदा बाजार।


मेरे भारत देश में,हो शहीद का मान

जो अपने इस वतन पे,लुटा रहे हैं जान।


करते पूजा पाठ हैं,मातृ भूमि की लोग

माँ जैसे हैं मानते,है सुंदर संजोग।


मेरे प्यारे देश पे,साँसे भी कुर्बान

आये मौका जो कभी,दे दूँ उस पर जान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन