मेरा गेंदे का पौधा
मेरा गेंदे का पौधा
1 min
329
वह मेरा गेंदे का पौधा
जिसे बड़े मन से लगाया
रोज सुबह अपनी बालकनी में
मिलती उसे चाय की प्याली के साथ
करते हम बातें कईं हजार
वह मेरा गेंदे का पौधा
मेरा हमराज है
मुझे देख वह खिलखिलाता है
उसे देख मिलती प्रेरणा मुझे
पतझड़, बारिश या बहार
सब मौसम में रहता एक समान
अपनी मंद गति से बढ़ता,
प्रगति की ओर
वह मेरा गेंदे का पौधा
