Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

5.0  

GUDDU MUNERI "Sikandrabadi"

Others

मैं कोनसा भारत लिखूँ

मैं कोनसा भारत लिखूँ

1 min
301


 


भारत भारत भारत 

भारत पर मैं क्या लिखूँ ,

भारत का इतिहास देखूँ 

या भारत का वर्तमान लिखूँ ।


समर्थन से लेकर विद्रोह तक 

शान्ति से लेकर प्रदर्शन तक 

भारत की खामोशी लिखूँ 

या भारत की आवाज लिखूँ ।


भारत देश है मेरा देश

एकता का देता संदेश ,

देश टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर रहा

क्या बंगाल और पाकिस्तान लिखूँ ।


इतिहास उठाकर देखता हूँ 

क्या भारत का भूतकाल लिखूँ ,


नागरिकता संशोधन कानून 

पर होता आन्दोलन ,

राष्ट्रिय जनसंख्या रजिस्टर पर बवाल,

क्या भारत का वर्तमान लिखूँ ।


धरती से खिसकता पानी 

स्तर से गिरती शिक्षा 

अफवाहो में घिरा समाज 

चुनाव पर होती महंगाई 

क्या भारत का भविष्यकाल लिखूँ ।


आज लिखूँ या कल 

कौन से भारत का निर्माण लिखूँ 

जन-शक्ती उतर पड़ी है 

लेकर कलम मैदान में 

भारत के मैं कई नाम लिखूं।



Rate this content
Log in