STORYMIRROR

Sonam Kewat

Others

4  

Sonam Kewat

Others

मैं ही उनके बीच आयी थी

मैं ही उनके बीच आयी थी

1 min
624

कहते हैं पहला प्यार हमेशा 

भुलाए भी भुला नहीं जाता 

यह वही प्यार है जो 

नसीब में लिखकर नहीं आता 


मेरे पति अपने पहले प्यार का 

अक्सर जिक्र करते हैं 

बातें तो यूं ही बताते हैं पर 

लगता है आज भी फिक्र करते हैं 


मैं बहुत चिढ़ती हूं उस लड़की से 

जो हमारे बीच की दीवार है 

कमी किसी बात की नहीं हैं

आज भी मशहूर हमारा प्यार है 


खुश हूं पर ऐसा लगता है कि 

ये सब जैसे कोई दिखावा है 

मुझे आसानी से प्यार मिला था

शायद यह कोई छलावा है 


फिर एक सच पता चला मुझे 

फरिश्ता निकली जिसे मैं कोसती थी

ऐसा तो कुछ भी नहीं था 

जो मैं उसके बारे में सोचती थी 


हम दोनों को के मिलाने के लिए 

वो सब की नजरों में बनी परायी थी 

मुझे लगा वो बीच का कांटा है पर 

शायद मैं ही उनके बीच आयी थी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन