STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Others

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Others

मै तेरी मुरलिया

मै तेरी मुरलिया

1 min
308

तूने बजाया मधुरा नाद, मैं तेरी मुरलिया।

तेरे कर की शोभा हूं श्याम, मैं तेरी मुरलिया।....

बांस के टुकडे से मुझको बनाया,

सात स्वरो से मुझको सजाया।

मेरी बन गई नयी पहचान, मैं तेरी मुरलिया....

होंठो पे लगाके फूंक लगाया,

उंगलियों को नृत्य कराया।

तूने जगाया मुझमें प्राण, मैं तेरी मुरलिया।.....

राग आलाप से मुझको बजाया,

मधुरी मीठी तान बहाया।

तूने बढाई मेरी शान, मैं तेरी मुरलिया।....

"मुरली" बजा के रास रचाया, 

राधा के संग सबको नचाया।

तूने दिया परमानंद दान, मैं तेरी मुरलिया....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन