STORYMIRROR

Prangya Panda

Others

2  

Prangya Panda

Others

माता पिता

माता पिता

1 min
175

माता पिता के साथ बिताए हुए पल, 

जिंदगी के होते हैं कुछ हसीन पल। 


उनकी मौजूदगी के बगैर हमारी कोई वजूद नहीं, 

वो रहेंगे जहाँ हम भी रहेंगे उन्हीं के साथ वहीं। 


मुश्किलों में दुनिया की हर ताक़त आपको हराने की कोशिश करती है, 

बस माता पिता ही हैं जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ लेते हैं।


उनके संग बिताए हुए एक एक पल नई शिक्षा दे जाते हैं, 

बिना कुछ कहे सही गलत का आभास करा देते हैं। 


उनके संग बिताए हुए पल मिश्रण है हर तरह की भावनाओं का, 

दुःख के बादलों के साथ-साथ, खुशियों की बारिश का।


उनके बिना जिंदगी और जिंदगी के हर पल बेरंग हो जाते, 

उनकी गैरमौजूदगी में हम खुद से ही खुद को हार जाते। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन