STORYMIRROR

Shweta Sharma

Others

3  

Shweta Sharma

Others

मासी मां...

मासी मां...

1 min
64

मां तो सबकी खास होती हैं, पर एक मां जैसी भी कोई होती हैं जिसे कहते हैं मासी मां,

मां के डांटने पर हम रोने लगे, तो हमें हंसा हंसा कर पागल कर देती हैं मासी मां,

प्यार वो भी करती है बेशुमार, और जब हम छोटे होते हैं; तब गोद में लिए लिए फिरती हैं मासी मां,

और जब हम बड़े हो जाते हैं, तो दोस्त बनकर हमसे हमारी मां से ज्यादा बातें करती हैं मासी मां,

एक बार बस उनके घर पहुंच जाओ, तो ना जाने क्या क्या बनाकर खिलाती हैं मासी मां,

ये रिश्ता बहुत प्यार भरा होता है, सच में बहुत प्यारी होती हैं मासी मां!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन