STORYMIRROR

Pushp Lata Sharma

Children Stories

4  

Pushp Lata Sharma

Children Stories

मानव आये वन में"

मानव आये वन में"

1 min
500


एक -एक कर उड़ीं पेड़ से

चिड़ियाँ कई हजार

खबर मिली जब मानव आये

लिए हाथ हथियार


चींटी निकलीं लगा कतारें

बंदर, भालू, भागे

गुर्राया जंगल का राजा

उल्लू भी झट जागे

जंगल में हड़कंप देखकर

सबने किया विचार

खबर मिली जब मानव आये.......!


निर्णय किया सभी ने मिलकर

वृक्ष न कटने पाये

बेशक जान हमारी मित्रों

इसके बदले जाये

ये कानन ही घर है अपना

जीवन का आधार

खबर मिली जब मानव आये........!


शेरू ने जंगलवासी की

बैठक एक बुलाई

बोला संकट के इस क्षण में

एक रहो ऐ!भाई

यही एकता ताकत अपनी 

एक यही उपचार।

खबर मिली जब मानव आये.......!


बात समझकर सब शेरू की

जंगल चले बचाने

वृक्ष न वन के एक कटेंगे

मानव को बतलाने

सबने जंगल घेर लिया था 

करने को संहार 

खबर मिली जब मानव आये.......!


मानव जैसे वन में आये 

लिए हाथ में आरी 

टूट पड़े फिर सभी जानवर

उन परबारी-बारी

डर कर भागे मानव वन से

छोड़ -छोड़ औजार।


खबर मिली जब मानव आये.......!





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन