STORYMIRROR

Mahak Garg

Others

2  

Mahak Garg

Others

माँ

माँ

1 min
367

हर सुख में मुझे याद रखने वाली

हर दुख में मेरा साथ देने वाली

हर राह पर मेरा हाथ थामने वाली

तू ही है माँ, तू ही है।


हर मुश्किल को आसान बनाने वाली

हर गलत को सही करने वाली

हमेशा पापा की डाँटा से बचाने वाली

तू ही है माँ, तू ही है।


मुझे जन्म देने वाली

मेरा पालन पोषण करने वाली

मुझे सम्मान दिलाने वाली

तू ही है माँ, तू ही है।


हर रात में लोरी सुनाने वाली

रोते बच्चे को चुप कराने वाली

मुझे अपनी गोद में खिलाने वाली

तू ही है माँ, तू ही है।


अपने हर सुख को मुझे देने वाली

मेरे हर दुख को अपना बनाने वाली

हर मुश्किल से मुझे बचाने वाली

तू ही है माँ, तू ही है।


Rate this content
Log in