STORYMIRROR

aazam nayyar

Others

4  

aazam nayyar

Others

मां

मां

1 min
295


जिंदगी की ही हर ख़ुशी है मां !

मेरे ही होठों की हंसी है मां 


आपसे दूर जब से गया हूँ मैं 

आ रही याद आपकी है मां


किस तरह आपकी दवा लूं मैं 

ख़ूब घर में ही मुफ़लिसी है मां 


आपकी बात याद है दिल में 

राह सच की सदा चुनी है मां 


बात मां की अपनी सभी मानो 

दोस्त दिल की बहुत भली है मां 


इस जहां में न इसके जैसा है 

प्यार करती बस हर घड़ी है मां 


एक पल भी न दूर रह सकता 

दोस्त आज़म की जिंदगी है मां ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन