STORYMIRROR

Archna Goyal

Others

3  

Archna Goyal

Others

माँ तो माँ है

माँ तो माँ है

2 mins
241

वर्षों से उनसे दूरी बनाए है

ससुराल में डेरा जमाए है

माँ तो आखिर माँ है।

फिर भी मुझे बुलाए है


फोन कर कर मुझे बुलाती

हँस हँस कर बात बताती

माँ तो आखिर माँ है।

मेरे लिए लड्डु बनाए है


छुट्टियाँ हो चली है बिटीया

देख आ गई तेरी बहिनिया

माँ तो आखिर माँ है।

हर बार आने को उकसाए है


मेरी माँ तीर्थाटन जब गई थी

वहाँ पर बड़ी सर्दी भई थी

माँ तो आखिर माँ है।

मेरे लिए भी मेवे बंधवाए है


तेरे दादाजी का बी पी बढ़ा है

पाँव भी मेरा अकड़ा पड़ा है

माँ तो आखिर माँ है।

वो कर के बहाने बुलवाए है


कल यूँ ही बाजार घूम आई थी

साड़़ी पसंद आई तो ले आई थी

माँ तो आखिर माँ है।

मेर लिए भी साड़ी ले आए है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन