STORYMIRROR

Kamal Purohit

Others

2  

Kamal Purohit

Others

माँ पिता में श्रेष्ठ कौन

माँ पिता में श्रेष्ठ कौन

1 min
905

माँ पिता में श्रेष्ठ कौन है 

ये सवाल बड़ा जटिल है 

जवाब इस यक्ष प्रश्न का 

देना लगभग मुश्किल है 

सत्य दुनिया का यही है 

माँ से बढ़कर कोई नहीं है 

लेकिन भूल ये मत जाना 

पिता भी माँ से कम नहीं है 

जन्म देने वाली है माता 

जीवन देने वाला है पिता 

फिर कैसे हम फर्क निकाले 

इस दुविधा से प्रभु बचाले 

जिस शिशु के माँ ना होती 

पिता उसका बन जाता माँ 

बिन पिता के शिशु से पूछो 

पिता का रूप निभाती माँ 

माँ जग में जीना है सिखाती 

पिता जग से लड़ना सिखाते 

प्रेरणा पाकर मात पिता से

बच्चे जग में नाम कमाते

श्रेष्ठ कौन है माता पिता में 

जब भी प्रश्न मन में है आता

एक ही जवाब होता "अपरिचित" का 

श्रेष्ठतम जग में है माता पिता 


Rate this content
Log in