STORYMIRROR

Writer Rajni Sharma

Others

3  

Writer Rajni Sharma

Others

लड़के नहीं रोते

लड़के नहीं रोते

1 min
287

भले कितना ही तकलीफ़ में हों  

संयम फिर भी खोते नहीं

क्योंकि वो तो लड़के हैं

और लड़के कभी रोते नहीं


वह भी तो इंसान ही हैं 

दर्द उनको भी तो होता है 

जब कहता है कोई उनको गलत 

तो महसूस उनको भी होता है 

यह सब बात हैं कहने की 

के मर्द को दर्द नहीं होता

और इसीलिए वह नहीं रोता


छोटी-छोटी परेशानी में 

माँ से गले लगने को उनका

भी जी चाहता है 

वह भी अपनी ग़लतियों पर

लड़की की तरह पछताता है 

वह भी है अंदर से कोमल 

भले बाहर से दिखता कठोर है 

हर परेशानी झेल लेते अकेले

फ़िर भी उन्हें समझता ना

कोई और है 


घर-परिवार की ख़ुशियों ख़ातिर 

वह भी कर लेते कितने समझौते 

पर वह लड़के हैं 

शायद इसीलिए बड़ी से

बड़ी तकलीफ़ में भी 

कभी चाह कर भी नहीं रोते...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन