लड़ाई
लड़ाई
1 min
275
दूसरों से
लड़ने से पहले
खुद से ही लड़ना चाहिए,
मन की अँधेरी कोठरी में
संक्रीण और गन्दी गली में
जो बुरा विचार फल -फूल रहा है
उसके खिलाफ ही
पहले लड़ने की जरुरत है।
जो काला और गन्दा सपना
मन की परती जमीन पर,
किसी जंगली पेड़ की तरह
सर ऊँचा कर खड़ा हो रहा है
पहले उसका सर ही
धड़ से अलग करने की जरुरत है।
पुराने हथियार पर
जो जंग लग रहा है ,सड़ रहा है
गुस्सा,हिंसा और ईर्ष्या की तरह
पहले उसे ही ख़त्म करने की जरुरत है।
