STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Others

2  

Chandramohan Kisku

Others

लड़ाई

लड़ाई

1 min
185


लड़ाई की बातें 

मार-काट की कहानी 

इतिहास की पन्ने पर 

लिखी हुई है बहुत ही करुण।


कितने वीरों के खून 

मनुष्यों के हजार - हजार मृतदेह 

औरतों का बलात्कार 

बच्चों के करुण विलाप से 

भरा हुआ है।


क्या तुमने नहीं देखा,

बाढ़ के पानी जैसा 

मनुष्यों की खून बहने की तस्वीर?

लोगों की आँसू से भींगा

लड़ाई की उस मैदान की तस्वीर?


कितनी डरावनी होती है वह तस्वीर 

औरतों की खाली माँग,

सफ़ेद कपड़ों का परिधान,

अनाथ बच्चों की विलाप,

छाती पर गिरता आँसू,

मनुष्यों की विलाप से 

धरती और आसमान फटती है।


क्या मिला है ?

हथियार से लड़कर 

मनुष्यों का खून बहाकर

क्या मिल रहा है ?

औरतों को असमय में 

विधवा बनाकर

बच्चों को अनाथ कर ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन