STORYMIRROR

Nandita Tanuja

Others

4  

Nandita Tanuja

Others

क्योंकि लड़के रोते नहीं..!!

क्योंकि लड़के रोते नहीं..!!

1 min
440

क्योंकि लड़के रोते नहीं..

अपना आपा खोते नहीं..


जीवन है संघर्ष उनका

समय कभी गंवाते नहीं ..


पापा का संबल बन जाते

मां के संस्कार भूलाते नहीं..


कुछ फर्ज़, कुछ कर्ज़ उनका

मन में भेद कुछ छिपाते नहीं..


पति, पिता, छवि विशाल क्या

गंभीर मुद्रा फिर मुस्कुराते नहीं ..


कर्तव्यों औ दायित्वों का स्तम्भ

लड़के जुबां से दर्द बताते नहीं...


जीवन के रक्षक औ मान बनाये

इश्क़ सरेआम बदनाम करते नहीं..!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन