STORYMIRROR

Sunil Kumar

Others

4  

Sunil Kumar

Others

क्या से क्या हो गए

क्या से क्या हो गए

1 min
24.2K

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए

कल तक थे जो अपने

आज वो पराए हो गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।


भूल गए हम पालनहारों को

सीमित बीवी बच्चों तक हो गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।

संग बचपन में जिनके खेलें

सुख-दुख सब मिलकर झेले

आज दूर उनसे हम हो गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।


धन- दौलत के ख़ातिर

आपस में हम लड़ गए

रिश्ते- नाते सब प्यार के

स्वार्थ की भेंट चढ़ गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।


टूटी जब संस्कारों की माला

मानस मोती सब बिखर गए

घर- घर में अब रावण बैठे

राम वन को निकल गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।


मां- बाप वृद्धा आश्रम में भेजें

बच्चे केयर टेकर को सौंपे

खुद भोग-विलास में खो गए

भौतिकता की इस अंधी दौड़ में

क्या से क्या हम हो गए।

कहने को तो हम आधुनिक हो गए

पर रिश्ते- नाते प्यार के सब खो गए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन