STORYMIRROR

Manjula Pandey

Others

4  

Manjula Pandey

Others

क्या लिखूं

क्या लिखूं

1 min
524

क्या लिखूं.......?

कितना लिखूं.....?

किस-किस पर लिखूं...?

भूखे की भूख पर लिखूं....?

बाढ़ पर लिखूं......?

या फिर....

बेघर,भूमिहीन किसान पर लिखूं...?


गिरती इमारत!

टपकती छत.....

स्कूल पर लिखूं.....?

या अव्यवस्थित शिक्षा

व्यवस्था पर लिखूं......?


युवा पर लिखूं...?

युवा के रोजगार पर लिखूं...?

या बेरोजगार युवा के

अवसाद पर लिखूं........?


भ्रष्ट पर लिखूं...?

भ्रष्टाचार पर लिखूं....?

या फिर भ्रष्ट राजनीति के

महानायकों पर लिखूं........?


धर्म पर लिखूं.....?

धर्मवाद पर लिखूं.......?

या फिर धर्म के नाम पर

भिड़ने वाले सम्प्रदाय पर लिखूं.....?


आतंक पर लिखूं...?

आतंकवाद पर लिखूं.....?

या फिर आतंकवाद के नाम पर

स्वस्वार्थों को पूरा करने वाले भ्रष्ट नेतृत्व पर लिखूं....?


है बहुत लिखने को...

नकारात्मक लिखूं.......?

सकारात्मक लिखूं...........?

या फिर सकारात्मकता के नाम पर

फरेबी हाकिमों की चाटुकारिता का विज्ञापनों को लिखूं..?


निर्भर आप पर करता है...

क्या पढ़ेगे.....?

क्यूं और कैसा पढ़ेंगें .....?

झूठ पढ़ेंगे,सच् पढ़ेंगे ......?

या फिर झूठ पढ़ कर सिर्फ उस पर चर्चा-ए-अफशोस करेंगे.....?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन