क्या करोगे जानकर
क्या करोगे जानकर
1 min
264
क्या करोगे जानकर
क्या मिलोगे मानकर
आदत अहं को देख लो
क्या चलोगे साध कर
तुम तो इतने बेरहम हो
तुम तो इतने बेशरम हो
तुमको क्या लेना जगत से
तुम तो सच कठोरतम हो
एक दिन होगा वही
जो साथ सबके है सही
मुरझा जायेगा सब वहम
अकुला जायेगा सारा गम
क्या करोगे पाकर
क्या करोगे चाहकर
सब धरा रह जायेगा
क्या करोगे भटककर !!
