STORYMIRROR

kavyanjali _touchofpoetry

Others

2  

kavyanjali _touchofpoetry

Others

क्या कभी ऐसा भी हुआ था...!!

क्या कभी ऐसा भी हुआ था...!!

1 min
567


क्या किसी के ज़िन्दगी में कभी ऐसा भी हुआ था

कश्ती को किनारा देने निकले तो जैसे पानी ख़त्म होने लगा था

ज़िन्दगी को प्यार से थोड़ा सहलाने निकले तो

जाने कहाँ से भुचाल आने लगा था

खुश होने का एक मौका ही मिला था तो

जैसे नए दुख अपना पाँव ऊपर करने लगा था

क्या किसी के ज़िन्दगी में कभी ऐसा भी हुआ था


क्या कभी रोते हुए, पुरानी यादों ने थोड़ा और रुलाया था

क्या मंज़िल के आखिरी कदम पर पाँव यूँ ही लड़खड़ाया था

क्या कभी अचानक बरसों पुराना दोस्त तुमने खोया था

क्या किसी के ज़िदगी में कभी ऐसा भी हुआ था


अगर इन सब सवालों का जवाब हाँ में है

तो हर रोज़ हर वक़्त,

किसी न किसी के साथ शायद ऐसा ही हुआ था


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन