STORYMIRROR

Sunita Katyal

Others

3  

Sunita Katyal

Others

कुछ सवाल

कुछ सवाल

1 min
299

कुछ सवालों ने दिल को

उलझाया हुआ है

ना सुलझ ही रहे है

ना भूल पा रही हूं

कोई ऐसा करीबी भी

दिख नहीं रहा

जिस के साथ राज़ सांझा करूं

जानती हूं हल इनका

भविष्य की गर्त में छुपा है

छोड़ दूं गर इनको,

वक्त और किस्मत पर 

तो आसां हो जाए जीना मेरा

पर ये जो दिल नामुराद मेरा

कह रहा है

मैं इसको सुलझा कर रहूंगा

देखो कब तक अब 

ये जी का जंजाल रहेगा

ये प्रश्न सुलझेंगे या

या मेरी जिंदगी उलझेगी 


Rate this content
Log in