STORYMIRROR

Versha Gupta

Others

2  

Versha Gupta

Others

कसमे वादे

कसमे वादे

1 min
222

तू मेरा साथी,

मैं तेरी जीवन संगिनी

मैं आयी तेरे घर,

बन तेरी गृहलक्ष्मी


ले कर हाथों में हाथ,

आ चल करे वादा

चाहे कैसी हो परिस्थिति,

ना होगें हम जुदा


साथ निभायेंगे हर पल,

जब तक दम निकले ना

मैं आयी तेरे घर,

बनाने इसको अपना


याद रखना हमेशा,

हो अपनी छोटी सी दुनिया

हो तेरा परिवार मेरा,

मेरा परिवार हो तुम्हारा।


तुम मेरे राजा,

मैं रानी तुम्हारी

पवित्र बंधन में बंध,

बन गये हम जीवन भर के साथी


मैं आयी तेरे घर,

छोड़ अपने बाबा का अंगना

देना तुम साथ मेरा,

ना कभी दुख पहुँचाना


हैं मेरी सौगंध तुम्हे,

ना छूटे हाथ तुम्हारा

ना छूटे साथ तुम्हारा


नदी किनारे घर हो अपना,

जीवन भर संग है रहना

हाथ में नाम हो तेरा,

बस तेरी बांहो में दम निकले मेरा।


तू मेरा साथी,

मैं तेरी जीवन संगिनी

मैं आयी तेरे घर,

बन तेरी गृहलक्ष्मी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन