कर्म योद्धा बनना
कर्म योद्धा बनना
1 min
412
जीवन के संघर्ष में
हारा पहाड़
श्रम की बूंदें
श्रमवीरों की दहाड़
असंभव को
संभव बना गई,
सिलक्यांग सुरंग
उत्तरकाशी का टनल
कर्मवीर क्या और
कैसे होते हैं
श्रमवीरों की सुरक्षित
वापसी से
बता गईं।
पत्थर कैसे पिघला करते हैं
बाधाओं के आक्रमण
जिनको न पीछे कर पाते
कठिन से कठिन कार्य
सरलकर
जो अपनी मंजिल पाते,
विश्व में श्रेष्ठतम
भारतीय श्रमवीर
अपने कार्यों से
निरन्तर कठोर श्रम कर
सफलता से
जनमन के हृदय को
प्रफुल्लित कर
नेत्रों में खुशियां भर भर
कर्मयोद्धा बन जाते
देश विदेश
वंदन अभिनंदन पाते।
