कोरोना काल में राखी
कोरोना काल में राखी
1 min
13
आ रहा राखी का त्यौहार
इस बार मजबूर हूँ
भाई मैं तुम से बहुत दूर हूँ
कोरोना काल में इस बार
मिलना तुमसे न हो पाएगा
राखी तुम को भेज रही हूँ
उसमे मेरा प्यार है
मेरे भाई तू उन्नति करता जाए
यही मेरा उपहार है
कोरोना जब जाएगा
फिर वो समय भी आएगा
जब मैं तुम से मिल पाउंगी
इस बार सबकी सुरक्षा के ख़ातिर
किसी से न मिल पाऊँगी I
